मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क:  गोपालगंज से इस वक्त विकास, प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने संयुक्त रूप से बरौली प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों की जमीनी हकीकत परखी. यह तस्वीरें गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड की हैं, जहां मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं. 

डीएम पवन कुमार सिन्हा और एसपी अवधेश दीक्षित ने संयुक्त निरीक्षण करते हुए सबसे पहले बिस्कोमान परिसर में बनाए गए हेलीपैड का जायजा लिया. यहां हेलीपैड की मजबूती, सुरक्षा घेरे, फायर सेफ्टी और आपातकालीन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई. इसके बाद अधिकारियों ने बरौली प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां प्रशासनिक व्यवस्थाओं, बैठक कक्ष, अधिकारियों की तैनाती और समन्वय व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. निरीक्षण का अगला पड़ाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरौली रहा, जहां संचालित जीविका दीदियों की रसोई का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया. स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, दवाओं की स्थिति और भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई.

डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि “मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाए.” निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से अपनी-अपनी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. वहीं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, वीआईपी सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे. कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. हर स्तर पर निगरानी की जा रही है और तैयारियों की लगातार समीक्षा हो रही है.

यह भी पढ़ें: विद्यालय जा रहे एक शिक्षक का स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने किया अपहरण

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच