धीरज कुमार/न्यूज11 भारत
बक्सर/डेस्क: बक्सर के सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ लिया है. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शहर के ज्योति चौक को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि जेल में बंद कैदी के साथ मारपीट की गई. जिससे उसकी मौत हुई. उन्होंने जेल प्रशासन पर लापरवाही और साजिश का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहेथे. बताया जाता है कि शराब तस्करी के एक मामले में बंद कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. जेल प्रशासन द्वारा उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.पोस्टमार्टम के बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उन्होंने शव को ज्योति चौक पर रखकर सड़क जाम कर दी और जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.
यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुला कर दिया वारदात को अंजाम