हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव में सड़क किनारे मिला युवक का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी

हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव में सड़क किनारे मिला युवक का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी

हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव में सड़क किनारे मिला युवक का शव पूरे इलाके में फैली सनसनी

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क:
हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान लरझा घाट थाना क्षेत्र के सखवा ग्राम निवासी अनिष कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से लैब संचालक बताया जाता है. राहगीरों ने सड़क किनारे उसका शव देखा तो घटना की जानकारी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. बताया गया है कि मृतक युवक रात करीब 11.30 बजे हसनपुर बाजार स्थित अपने ग्लोबल डाइग्नोसिस्ट में जाँच कार्य समाप्त कर घर जा रहा था. 

इसी बीच परिदह पुल के निकट अज्ञात अपराधियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दिया. घटनास्थल के पास ही हसनपुर थाने की पुलिस ने लैब संचालक अनीश की बुलेट बाइक को भी बरामद किया है. सड़क के किनारे गढढ़े में खड़ी बुलेट को खरही से ढका रहने और घटना स्थल पर खून का निशान नहीं रहने से प्रतित होता है कि अनिष की हत्या अपराधियों ने किसी दूसरे जगह कर परिदह पुल के निकट फेंक दिया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनीश की पीट-पीटकर निर्ममता से हत्या की गई है. 

इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने हसनपुर–सखवा पथ को जाम कर दिया. जाम के दौरान लोगों ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों एवं फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाने की मांग की. उनका कहना था कि जब तक उच्च स्तरीय जांच नहीं होती, वे शव नहीं उठाने देंगे. इधर जाम की सूचना पर पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर

बिहार

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

झारखंड

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

सिमडेगा के बच्चों को जल्द मिलेगी क्रिकेट ग्राउंड की सुविधा - डीसी

घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद, एक गिरफ्तार

झारखंड

घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद, एक गिरफ्तार

रांची के साइबर थाने में ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ आवेदन, गुरु द्रोणाचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायत

झारखंड

रांची के साइबर थाने में ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ आवेदन, गुरु द्रोणाचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायत