मांझर कुंड पहाड़ी पर एक युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या के बाद पेट्रोल छिड़ककर जलाने की आशंका

मांझर कुंड पहाड़ी पर एक युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या के बाद पेट्रोल छिड़ककर जलाने की आशंका

मांझर कुंड पहाड़ी पर एक युवक का पेड़ से लटका मिला शव हत्या के बाद पेट्रोल छिड़ककर जलाने की आशंका

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

 रोहतास/डेस्क:  सासाराम. रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझर कुंड पहाड़ी पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया और उसे पेट्रोल छिड़क कर जलाने की भी कोशिश की गई थी. वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अधजला मिला पेड़ से लटका शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का अधजला शव पहाड़ी इलाके में एक पेड़ से लटका हुआ था. आशंका है कि युवक की गला दबाकर हत्या के बाद शव को एक पेड़ से लटका दिया गया और फिर पेट्रोल छिड़क कर उसमें आग लगा दी गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला हत्या से जुड़ा है और सुबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया है. इधर मांझर कुंड जैसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के समीप हुई इस घटना से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के बीच डर का माहौल है और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

पहचान में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दरिगांव थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है और पहचान के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी रिपोर्ट को खंगाल जा रहा है. वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि एक अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था और रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य 

मामले में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत होता है और एफएसएल टीम को बुलाकर घटना स्थल से कई सबूत जुटाए गए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि फॉरेंसिक टीम के अनुसार शव को जलाया नहीं गया है, बल्कि तीन चार दिन बीत जाने के कारण बाडी डीकंपोज्ड हो रही है. डीएसपी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करा कर पहचान के लिए सदर अस्पताल स्थित शीत गृह में रखा गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है.

यह भी पढ़ें: अंचल कार्यालय में चल रहा था रिश्वत लेन-देन का खेल, राजस्व कर्मचारी संजय कुमार 13 हजार घूस लेते पकड़ाए

संबंधित सामग्री

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

राजनीति

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में टाइल्स गिरने के दावे को लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उद्घाटन के कुछ समय बाद ही उठे इन सवालों ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर बहस तेज कर दी .

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण