गया में कटारी पुल के नीचे झाड़ियों से मजदूर का शव बरामद, दोस्त पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

गया में कटारी पुल के नीचे झाड़ियों से मजदूर का शव बरामद, दोस्त पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

गया में कटारी पुल के नीचे झाड़ियों से मजदूर का शव बरामद दोस्त पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत 

गयाजी/डेस्क:  गया शहर के कटारी पुल के नीचे झाड़ियों से एक मजदूर का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान अलीगंज रोड नंबर-2 निवासी मोहम्मद मुन्ना के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. परिजनों के अनुसार मोहम्मद मुन्ना 14 जनवरी की शाम से लापता थे.

गुरुवार की रात स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे झाड़ियों में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डेल्हा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

मृतक के बेटे मोहम्मद दानिश ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही एक दोस्त ने उनके पिता को शराब पिलाने के बाद बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया. परिजनों ने शव पर गंभीर चोट के निशान होने की बात कही है. एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और नाक से खून निकलने के निशान मिले हैं.

मृतक के भाई मोहम्मद सज्जन ने बताया कि शव से करीब 50 मीटर की दूरी पर गमछा और टोपी भी पड़ी मिली है. डेल्हा थाना अध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि मामला संदिग्ध है और हर पहलू से जांच की जा रही है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें: विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, इलाज के दौरान राधिका कुमारी ने तोड़ा दम

संबंधित सामग्री

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

देश-विदेश

मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

इंडिया लौटते ही फिर छाईं राखी सावंत, बिग बॉस मराठी 6 में वाइल्ड कार्ड एंट्री

झारखंड

'वन राखी मूवमेंट' की स्वर्ण जयंती: छतरपुर में 'पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर' का  12 फरवरी को होगा उद्घाटन और अंतरराष्ट्रीय

बहरागोड़ा में जंगली हाथियों का तांडव जारी, कभी ग्रामीणों का घर तोड़ रहा है तो कभी खेत में घुसकर कर रहा है तहस नहस

झारखंड

बहरागोड़ा में जंगली हाथियों का तांडव जारी, कभी ग्रामीणों का घर तोड़ रहा है तो कभी खेत में घुसकर कर रहा है तहस नहस