बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाण...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में iso सर्टिफिकेट प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड 

न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को परीक्षा प्रणाली में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, पारदर्शिता एवं तकनीकी सुदृढ़ता के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO प्रमाणन प्राप्त हुआ है. यह उपलब्धि समिति की प्रशासनिक दक्षता और सतत सुधार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

प्राप्त ISO प्रमाणन विवरण

  • गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (Quality Management System)
  • सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली (Information Security Management System)
  • रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली (Record Management System

इन प्रमाणनों के साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देश का पहला राज्य बोर्ड बन गया है, जिसे इन तीनों श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट प्राप्त हुए हैं. आधुनिक तकनीक के उपयोग से किए गए परीक्षा सुधारों के परिणामस्वरूप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पिछले लगातार सात वर्षों से देश में सबसे पहले मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम जारी कर रही है. कार्यप्रणाली एवं विभिन्न प्रक्रियाओं को उत्कृष्ट रूप से लागू किए जाने के कारण समिति को यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है.

इसके अतिरिक्त, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम के अंतर्गत मैट्रिक, इंटर एवं अन्य परीक्षाओं के संचालन के साथ-साथ मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों को मान्यता प्रदान करने की प्रक्रिया को विश्वसनीय, पारदर्शी एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए भी ये ISO प्रमाणन प्रदान किए गए हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने समिति की ओर से ISO सर्टिफिकेट प्राप्त किया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बीते वर्षों में IT, सॉफ्टवेयर एवं आधुनिक तकनीक के व्यापक उपयोग से संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार किए हैं. इसी क्रम में रिकॉर्ड प्रबंधन, सूचना सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन को सुदृढ़ और उत्कृष्ट बनाने के लिए समिति को तीन अंतरराष्ट्रीय ISO प्रमाणन प्रदान किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- बिहार में निवेश अवसरों को बढ़ावा देने को लेकर उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल की महत्वपूर्ण बैठक

 

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच