न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार क्रिकेट के लिए रणजी ट्रॉफी सत्र 2025/26 नई उम्मीद और नई पहचान लेकर आया. इस सत्र में टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को आज बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया. एसोसिएशन का कहना है कि टीम की एकजुटता और प्रतिबद्धता ने राज्य क्रिकेट को नई मजबूती दी है. आने वाले सत्रों में इन खिलाड़ियों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है.
खिलाड़ियों से बातचीत की गई तो वे काफी खुश नजर आए. खिलाड़ियों ने कहा कि इस सम्मान से उन्हें नई प्रेरणा मिलती है और वे आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए बिहार के लिए और बेहतर प्रदर्शन करेंगे. खिलाड़ियों का कहना है कि टीम वर्क और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता की असली कुंजी है, और आने वाले सत्रों में वे राज्य का नाम और ऊंचा करने का पूरा प्रयास करेंगे.
यह भी पढ़ें: गढ़वा में नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार हुआ तेज, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर JMM के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत