24 जनवरी को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की ...

24 जनवरी को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती: उमेश सिंह कुशवाहा

24 जनवरी को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती उमेश सिंह कुशवाहा 

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती 24 जनवरी को पूरे बिहार में जनता दल (यू) द्वारा भव्य रूप से मनाई जाएगी. इसकी जानकारी जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को जारी बयान में दी.

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पार्टी की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जयंती समारोह आयोजित किए जाएंगे. आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के सुचारु और प्रभावी आयोजन के लिए जिलावार वरिष्ठ नेताओं की टीमें गठित की गई हैं. संबंधित जिलों के सांसद, विधायक और विधान पार्षद कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे.

उन्होंने कहा कि जयंती समारोह के माध्यम से जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित-पिछड़े वर्गों के उत्थान से जुड़े विचारों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा. उनके सिद्धांत और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय की अवधारणा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धरातल पर उतारने का काम किया है. उनके नेतृत्व में बिहार ने सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है.

उन्होंने जानकारी दी कि पटना ग्रामीण, पटना महानगर और बाढ़ संगठन जिलों का संयुक्त जयंती कार्यक्रम वीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.

अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला इकाइयों, प्रखंड इकाइयों और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों से अपील की कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं.

संबंधित सामग्री

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

झारखंड

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार एवं इरफ़ान अंसारी ने किया वर्चुअल शुभारंभ   

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन