बोधगया में शुरू हुआ 10 दिवसीय इंटरनेशनल त्रिपिटक चैटिंग सेरेमनी, केंद्रीय मंत्री...

बोधगया में शुरू हुआ 10 दिवसीय इंटरनेशनल त्रिपिटक चैटिंग सेरेमनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया उद्घाटन

समारोह का पहली बार भारत बना है मेजबान

बोधगया में शुरू हुआ 10 दिवसीय इंटरनेशनल त्रिपिटक चैटिंग सेरेमनी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया उद्घाटन

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

बोधगया/डेस्क: विश्व शांति और बुद्ध उपदेशों के पाठ के लिए आयोजित 10 दिवसीय इंटरनेशनल त्रिपिटक चैटिंग सेरेमनी आज से भव्य रूप में शुरू हो गया. 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाले इस 20वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चैटिंग आयोजन का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दीप प्रज्वलित कर किया. यह पहला अवसर है जब भारत इस ऐतिहासिक चैटिंग समारोह की मेजबानी कर रहा है.

कार्यक्रम में लगभग 20 देशों से 20 हजार से अधिक बौद्ध भिक्षु, भिक्षुणी और श्रद्धालु शामिल हुए. महाबोधि मंदिर परिसर में बोधिवृक्ष के नीचे यह पवित्र त्रिपिटक पाठ शुरू हुआ, जिसमें पहले ही दिन हजारों की संख्या में बौद्ध अनुयायी शामिल हुए. उद्घाटन समारोह में अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, थाईलैंड के संघ राजा, महाबोधि मंदिर प्रबंधकारिणी समिति की सचिव डॉ. श्वेता महारथी सहित कई अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महाबिहारों के वरिष्ठ भिक्षु उपस्थित रहे.

उद्घाटन से पूर्व केंद्रीय मंत्री शेखावत ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान बुद्ध के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की. सुबह बोधगया की 80 फुट बुद्ध प्रतिमा परिसर से धम्म पदयात्रा निकाली गई, जो जापानी मॉनेस्ट्री, थाई मॉनेस्ट्री और जयप्रकाश उद्यान होते हुए महाबोधि मंदिर पहुँची. इस दौरान पंचशील ध्वज, गाजे-बाजे और पारंपरिक रथ के साथ हजारों भिक्षु “बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि” का उद्घोष कर रहे थे.

इस भव्य आयोजन का स्वागत ओमेश अमेरिका ने किया, वहीं मुख्य अतिथि शेखावत ने प्रधानमंत्री के संदेश भी पढ़कर सुनाए. पहली बार भारत द्वारा आयोजित यह त्रिपिटक चैटिंग सेरेमनी बोधगया में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ रही है.

यह भी पढ़ें: गुवा सेल सिविल विभाग में सीटू यूनियन का विरोध प्रदर्शन, महाप्रबंधक से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त

संबंधित सामग्री

अपर बाजार की जल-जमाव समस्या पर FJCCI की पहल, डिप्टी मेयर से की मुलाकात 

झारखंड

अपर बाजार की जल-जमाव समस्या पर FJCCI की पहल, डिप्टी मेयर से की मुलाकात 

टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से हो रही पीड़ा - दर्द से मुक्ति के लिए किसानों ने डीएम को सामुहिक ज्ञापन सौंपकर मांगा ईच्छा मृत

झारखंड

टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से हो रही पीड़ा - दर्द से मुक्ति के लिए किसानों ने डीएम को सामुहिक ज्ञापन सौंपकर मांगा ईच्छा मृत

 रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर माकपा ने की पदयात्रा, चिलचिलाती धूप में 4 किलोमीटर तय किया पदयात्रा 

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आया कोर्ट का फैसला, 5 आरोपी साक्ष्य के आभाव में बरी

झारखंड

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आया कोर्ट का फैसला, 5 आरोपी साक्ष्य के आभाव में बरी

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक

झारखंड

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक

BREAKING: अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा