अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का वार, कहा- 14 नवंबर को बनेगी महागठबंधन की सरकार

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का वार, कहा- 14 नवंबर को बनेगी महागठबंधन की सरकार

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का वार कहा- 14 नवंबर को बनेगी महागठबंधन की सरकार

न्यूज11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई हैं. अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि “अनंत सिंह की गिरफ्तारी होना तय था, जिस तरह की घटना हुई थी, यह होना ही था.” उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में अब महा-जंगलराज की स्थिति बन गई हैं. तेजस्वी ने आरोप लगाया, “आज प्रधानमंत्री जी बिहार आ रहे है, लेकिन आरा और रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या हो गई. बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब गोलियां न चल रही हों, हत्याएं न हो रही हों. यह सब प्रधानमंत्री को नहीं दिखता.”

उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस बार महागठबंधन की सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा, “14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे, 18 नवंबर को शपथ ली जाएगी और 26 जनवरी तक सभी अपराधी जेल के अंदर होंगे. इस बार जनता अपराध मुक्त बिहार चाहती हैं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, “पीएम मोदी फैक्ट्री बनाते है गुजरात में और विक्ट्री चाहते है बिहार में. यह नहीं होने वाला हैं. 11 साल में एक भी नौकरी नहीं दी, अब एक करोड़ नौकरी देने की बात करते है लेकिन यह सब जुमला है और अब जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली."

यह भी पढ़े: सर्दियों में दिल्ली के इन मार्केट्स से करें शौपिंग, मिलेंगे सबसे सस्ते और ट्रेंडी विंटर वियर
 
संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा