न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना में आज दोपहर 1 बजे महागठबंधन के सभी घटक दलों के विधायक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 1, पोलो रोड पर जुटेंगे. आगामी 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर यह अहम रणनीतिक बैठक बुलाई गई हैं. सूत्रों के अनुसार, बैठक में सत्र के दौरान महागठबंधन की संयुक्त रणनीति, सरकार को घेरने के मुद्दों और फ्लोर मैनेजमेंट पर चर्चा की जाएगी. तेजस्वी यादव ने सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया हैं.
यह भी पढ़े: RJD कार्यालय में आज कोसी प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक