तीखा हमला

तेज प्रताप यादव का सीएम सम्राट चौधरी पर तंज, कहा- चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं क्या?

तेज प्रताप यादव ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया  बयानों पर तीखा हमला बोला है।

By : Rani Thakur
तेज प्रताप यादव का सीएम सम्राट चौधरी पर तंज, कहा- चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं क्या?

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
तेज प्रताप यादव ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया  बयानों पर तीखा हमला बोला है। अपराध और क्राइम को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर सम्राट चौधरी किस स्कूल में पढ़े हैं, क्या वे चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं?

दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस बयान पर कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो गया है, हालांकि क्राइम हो सकता है, तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्राइम और अपराध में आखिर अंतर क्या है?

वहीं, 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील पर भी तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी।

छठ और दिवाली जैसे त्योहारों का समय है, तो क्या लोग त्योहार मनाना और घरों में बिजली का इस्तेमाल करना छोड़ दें? लोग बिजली का इस्तेमाल अपने घरों में बल्ब जलाने और जरूरी कामों के लिए करते हैं।

तेज प्रताप यादव ने बिहार के विकास को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि अगर 125 यूनिट बिजली छोड़ने से बिहार का विकास होने की बात कही जा रही है, तो पहले यह बताया जाए कि बिहार में आखिर विकास कहां हो रहा है।

इसके अलावा लालू प्रसाद यादव के वोट चोरी के आरोप का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि निश्चित रूप से वोट की चोरी हुई है।

कुल मिलाकर, तेज प्रताप यादव ने अपराध, बिजली और वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयानों को लेकर जमकर निशाना साधा है।

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026