कर्मनाशा स्टेशन के पास चोरी गया रेलवे ब्रिज बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

कर्मनाशा स्टेशन के पास चोरी गया रेलवे ब्रिज बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

कर्मनाशा स्टेशन के पास चोरी गया रेलवे ब्रिज बरामद तीन आरोपी गिरफ्तार

अविनाश श्रीवास्तव /न्यूज11  भारत

रोहतास/डेस्क:  रोहतास. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. करीब दो महीने पहले कर्मनाशा स्टेशन से सीमेंट स्लीपर बदलने वाली मशीन की TRM रेक से चोरी हुए करीब तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य के रेलवे ब्रिज को बरामद कर लिया गया है. इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, इस चोरी के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम में रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि कर्मनाशा स्टेशन के उत्तर स्थित नरमा गांव के कुछ लोग चोरी किए गए सामान को छुपाकर रखे हैं और उसे निकालकर ले जाने की तैयारी में हैं.

सूचना के आधार पर निरीक्षक संजीव कुमार और सीआईबी डीडीयू के निरीक्षक अर्जुन यादव के नेतृत्व में आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने कर्मनाशा स्टेशन के उत्तर स्थित सड़क और तालाब के आसपास रात में घेराबंदी कर एम्बुश लगाया.

रात करीब 12:30 बजे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को तालाब से भारी लोहे का सामान निकालते देखा गया. पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे सामान छोड़कर भागने लगे. हालांकि टीम ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशिकांत कुमार उर्फ खब्बी (26), छोटू पासवान (30) दोनों निवासी नरमा थाना दुर्गावती जिला कैमूर और उज्जवल कुमार (19) निवासी घटाव थाना कुदरा जिला कैमूर के रूप में हुई है.

पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने करीब डेढ़ से दो महीने पहले मकर संक्रांति से पहले कर्मनाशा स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी TRM रेक से TRT ब्रिज खोलकर चोरी किया था और उसे रेलवे लाइन के उत्तर स्थित तालाब में छुपा दिया था. आरपीएफ की लगातार छापेमारी के डर से वे उसे निकाल नहीं पा रहे थे.

फिलहाल आरपीएफ ने चोरी का माल जब्त कर लिया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल के ऑफिस में घुसकर अधिकारी पर जानलेवा हमला, मारपीट के बाद चेन लूटी

संबंधित सामग्री

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

झारखंड

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

झारखंड

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रो. सरोज शर्मा

झारखंड

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रो. सरोज शर्मा