शराब तस्करी 

शेखपुरा में एसपी की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करी मामले में थानाध्यक्ष निलंबित, जानें डिटेल

शेखपुरा जिला के बरबीघा शराब जब्ती मामले में एसपी हिमांशु ने मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।

By : Rani Thakur
शेखपुरा में एसपी की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करी मामले में थानाध्यक्ष निलंबित, जानें डिटेल

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रंजन कुमार/ शेखपुरा:
शेखपुरा जिला के बरबीघा शराब जब्ती के बाद मामला दर्ज न करने और तस्करों को बचाने के गंभीर आरोपों के चलते एसपी हिमांशु ने मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। यह सख्त कार्रवाई यातायात डीएसपी की जांच रिपोर्ट में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद की गई है। फिलहाल थाने का कामकाज अपर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को सौंपा गया है। 

क्या है पूरा मामला 

यह पूरा मामला 20 सितंबर का है। एलटीएफ टीम ने बरबीघा नगर क्षेत्र के सामाचक मोहल्ले में छापेमारी कर लगभग 10 लीटर देसी शराब बरामद की थी, जिसे कानूनी कार्रवाई के लिए मिशन थाने को सौंपा गया था। आरोप है कि थानाध्यक्ष आदित्य रंजन ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय उस शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। 

ग्रामीणों के गंभीर आरोप

सामाचक निवासी संजीव कुमार, दीपक कुमार और सुरेश प्रसाद ने आरोप लगाया है कि जब्त की गई शराब कुख्यात कारोबारी मधुसूदन चौधरी की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस उस तस्कर को बचाने की कोशिश कर रही थी और संरक्षण के एवज में मोटी रकम ली जाती थी। जब इस भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुँची, तो एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए जिसमें आरोप सही पाए जाने पर थानाध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई की गई।

संबंधित सामग्री

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में हुए कई कार्यक्रम

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में हुए कई कार्यक्रम

किसानों को बीज वितरण से लेकर स्वच्छता अभियान तक चला जागरूकता अभियान

18 November 2026
विधायक प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विधायक प्रकरण के बाद सुर्खियों में आए पूर्व कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

नाबालिग के अपहरण और पहचान के दुरुपयोग के दो अलग-अलग मामलों में दर्ज था केस, दोनों मामलों में चल रहे थे फरार

18 November 2026
NLC कंपनी के सीजीएम सहित अन्य कर्मियों को गांव में प्रवेश करने पर ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध

NLC कंपनी के सीजीएम सहित अन्य कर्मियों को गांव में प्रवेश करने पर ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध

कंपनी के खिलाफ नारेबाजी, भू रैयत ग्रामीणों ने कहा- बिना ग्रामसभा की अनुमति के कंपनी प्रवेश न करे

18 November 2026
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पंचायत का हैरान करने वाला फैसला, लगाया जुर्माना, पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पंचायत का हैरान करने वाला फैसला, लगाया जुर्माना, पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा

9 नवंबर की शाम करीब चार पीड़ित छात्रा मवेशी चराने के लिए गांव के समीप जंगल गई थी, वहीं दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

18 November 2026
यूसिल की  तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में चार लेबर कोड के उल्लंघन के खिलाफ ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

यूसिल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में चार लेबर कोड के उल्लंघन के खिलाफ ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

कंपनी की सभी यूनिटों में आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी, समय पर न तो वेतन और न ही अन्य सुविधाएं देने का आरोप

18 November 2026