तस्कर गिरफ्तार

हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, SSP शुभांक मिश्रा का बड़ा प्रहार

वैशाली मे नशे के कारोबार के खिलाफ वैशाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

By : Rani Thakur
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, SSP शुभांक मिश्रा का बड़ा प्रहार

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
विक्की कुमार/वैशाली:
वैशाली मे नशे के कारोबार के खिलाफ वैशाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। हाजीपुर जंक्शन पर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर पुलिस ने एक कथित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बरामद हेरोइन की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई SSP शुभांक मिश्रा के निर्देश पर सदर SDPO सुबोध कुमार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी असम से ट्रेन के जरिए हेरोइन की खेप लेकर हाजीपुर पहुंचा था। SSP शुभांक मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर SDPO सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंक्शन पर घेराबंदी की और संदिग्ध तस्कर को दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 276.83 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 3170 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और एक रेलवे टिकट भी बरामद किया गया है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि असम से हाजीपुर तक हेरोइन की खेप कैसे पहुंची और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल वैशाली पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026