सिवान में बड़ी कार्रवाई: राजद विधायक और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर रेड,...

सिवान में बड़ी कार्रवाई: राजद विधायक और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर रेड, जानिए क्या है पूरा मामला

सिवान में पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के घर पर सोमवार सुबह पुलिस ने रेड की है। हालंकि ओसामा शहाब किसी भी ठिकाने पर मौजूद नहीं मिले।

सिवान में बड़ी कार्रवाई राजद विधायक और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर रेड जानिए क्या है पूरा मामला

राजद विधायक ओसामा शहाब |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के सिवान में पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के घर पर सोमवार सुबह पुलिस ने रेड की है। नवलपुर स्थित विधायक के आवास और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर उनके पैतृक आवास पर डीआईजी निलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। 

घर से फरार ओसामा की तलाश जारी 

एसपी पूरन कुमार झा के साथ मुफस्‍स‍िल और नगर थाने की पुलिस के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी उनकी गिरफ्तारी के लिए की गई थी लेकिन ओसामा शहाब किसी भी ठिकाने पर मौजूद नहीं मिले। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

कोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका

बता दें कि ओसामा पर चिकित्सक की जमीन पर जबरन कब्जा करने, चिकित्सक के कर्मियों संग मारपीट करने धमकाने आदि से जुड़ा मामला महादेवा थाना में दर्ज है। इसी मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ओसामा की जमानत अर्जी खारिज की थी। इस बारे में डीआईजी ने बताया कि डॉक्‍टर की जमीन पर रंगदारी से कब्‍जा करने का एक मामला था। एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई।  
 

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार के पाटलिपुत्र डाकघर का नाम बदलकर अब जनसेवा कनेक्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस डाकघर में ताला नहीं लगेगा यानी ये डाकघर 24 घंटे खुला रहेगा।

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीएम आवास में बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में वर्तमान कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई।

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

बिहार

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित लंदन थीम मेले में शुक्रवार की रात एक झूला अचानक टूट गया। इस घटना में महिला व बच्चे समेत कई लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।