शेरघाटी: शादी में जा रही महिला को कंटेनर ने रौंदा, गंभीर हालत में किया गया रेफर

शेरघाटी: शादी में जा रही महिला को कंटेनर ने रौंदा, गंभीर हालत में किया गया रेफर

शेरघाटी शादी में जा रही महिला को कंटेनर ने रौंदा गंभीर हालत में किया गया रेफर

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  आमस थाना क्षेत्र के करमाइन मोड़ के समीप शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला अपने दो बच्चों के साथ अपनी फुआ के यहां शादी समारोह में शामिल होने मोनिया गांव जा रही थी, तभी तेज रफ्तार कंटेनर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

घायल महिला की पहचान गुरारू थाना क्षेत्र के गरजू बीघा गांव निवासी विवेक कुमार की पुत्री रीना कुमारी के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रीना कुमारी अपने बच्चों के साथ गुरारू से बांकेबाजार के पननिया पंचायत स्थित मोनिया गांव फुआ के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. करमाइन मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान आमस की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई, जबकि दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए.

हादसे के बाद कंटेनर चालक ने मानवता दिखाते हुए वाहन रोक दिया और घायल महिला को तत्काल शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस अस्पताल पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर आमस थाना को सौंप दिया. पुलिस ने कंटेनर वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला को कमर और पैर में गंभीर चोट आई है. हड्डी टूटने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन एक्स-रे रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. महिला का अत्यधिक रक्तस्राव होने की भी जानकारी है.

यह भी पढ़ें: जेल के अंदर कैदी की मौत ने बक्सर में मचाया भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने रात तक सड़क को किया जाम

संबंधित सामग्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा-

बिहार

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा- '2025 के जनादेश में...'

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया