शेरघाटी: इमलिया थान के पास पलटा ट्रैक्टर, कुचलकर युवक की मौत

शेरघाटी: इमलिया थान के पास पलटा ट्रैक्टर, कुचलकर युवक की मौत

शेरघाटी इमलिया थान के पास पलटा ट्रैक्टर कुचलकर युवक की मौत

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  शेरघाटी थाना क्षेत्र इमलिया थान के समीप सोमवार को ट्रैक्टर के चपेट में आने से युवक की कुचलकर मौत हो गई. मृतक की पहचान  रौशन कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष ग्राम इस्माइलपुर टोला मझनपुर बालूगंज के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. स्वजनों ने बताया कि रौशन नल-जल योजना में कार्य करता था.  वह मझनपुर के टोला बालूगंज गांव में अपने भतीजे का कपड़ा पहुंचाने गया था. लौटने के दौरान इमलिया थान के समीप ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया.  इस हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया.

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर रूपा कुमारी ने बताया कि इमलिया ठन के पास दुर्घटना की सूचना मिली थी.

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. माता-पिता समेत स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: शराब माफिया के खिलाफ चाकुलिया और भदौड़ीह ग्राम में विशेष छापामारी अभियान, चुलाई अड्डों को किया गया ध्वस्त

संबंधित सामग्री

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

बिहार

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह