शेरघाटी: एसडीओ ने किया बालू घाट का औचक निरीक्षण, जांच के दिए सख्त आदेश

शेरघाटी: एसडीओ ने किया बालू घाट का औचक निरीक्षण, जांच के दिए सख्त आदेश

अवैध खनन व अनियमित बालू उठाव पर प्रशासन सख्त, रिपोर्ट के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

शेरघाटी एसडीओ ने किया बालू घाट का औचक निरीक्षण जांच के दिए सख्त आदेश

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  अवैध बालू खनन, अनियमित उठाव और निर्धारित मानकों से अधिक गड्ढे कर बालू निकासी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शेरघाटी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार ने गुरुआ प्रखंड अंतर्गत बैजू बिगहा बेलौटी स्थित क्लस्टर संख्या–13 बालू घाट का औचक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने बालू घाट की भौगोलिक स्थिति, खनन क्षेत्र की सीमा, खनन की विधि, गड्ढों की गहराई, सुरक्षा मानकों तथा पर्यावरणीय नियमों के अनुपालन की बारीकी से जांच की. मौके पर मौजूद कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली गई तथा खनन से संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया.

निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर अनियमितताएं

एसडीओ को पूर्व में प्राप्त शिकायतों के अनुरूप निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं प्रथम दृष्टया सामने आईं. बताया गया कि संबंधित संवेदक द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए आवश्यकता से अधिक गहराई तक गड्ढे खोदकर बालू का उठाव किया जा रहा है. इससे न केवल पर्यावरणीय संतुलन को गंभीर क्षति पहुंच रही है, बल्कि भविष्य में आम लोगों एवं मवेशियों के लिए दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है.

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को अवगत कराया कि अनियंत्रित खनन के कारण नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है और बरसात के मौसम में बड़ा हादसा हो सकता है.

खनन विभाग को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट

एसडीओ मनीष कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे मामले की विस्तृत तकनीकी जांच कर खनन विभाग को शीघ्र रिपोर्ट सौंपी जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर संवेदक सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि “अवैध खनन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पर्यावरण संरक्षण और आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप

एसडीओ के औचक निरीक्षण के बाद बालू माफियाओं एवं संवेदकों में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू खनन पर प्रभावी रोक लगेगी.

प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में अन्य बालू घाटों की भी सघन जांच कराई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: बगहा में दूसरी शादी करना युवक को पड़ा महंगा, पहली पत्नी के परिजनों ने युवक की NH पर घसीट-घसीट कर की पिटाई!

संबंधित सामग्री

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

झारखंड

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा-

बिहार

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा- '2025 के जनादेश में...'

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा