शेरघाटी पुलिस की अफीम खेती पर सख्ती, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का स्वागत

शेरघाटी पुलिस की अफीम खेती पर सख्ती, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का स्वागत

शेरघाटी पुलिस की अफीम खेती पर सख्ती आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का स्वागत

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत

शेरघाटी/डेस्क: शेरघाटी अनुमंडल नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड में बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार अचानक डुमरिया थाना पहुंचे. उनके औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बिना पूर्व सूचना पहुंचे एसएसपी के इस कदम ने स्पष्ट संकेत दिया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में अब लापरवाही नहीं, बल्कि कड़ी निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी. इस कार्रवाई की चर्चा जिले से निकलकर पूरे बिहार में हो रही है. निरीक्षण के दौरान एसएसपी सुशील कुमार ने थाना परिसर, अभिलेखों, लंबित कांडों की स्थिति, गश्ती व्यवस्था, मालखाना प्रबंधन तथा पुलिस बल की उपस्थिति का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. विशेषकर नक्सल और गंभीर अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा कर शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने तथा न्यायालय के आदेशानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

होली को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था

एसएसपी ने कहा कि होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में जिला पुलिस, सशस्त्र बल, बीएमपी, एसटीएफ एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. संवेदनशील और नक्सल प्रभावित इलाकों में मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ इस पर्व को मनाएं. “होली सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है. इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है.

एसएसपी ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण नीति पर स्पष्ट संदेश दिया 

एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत जो भी नक्सली मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनका स्वागत है. उन्हें सरकार की गाइडलाइन के अनुसार हर संभव सहयोग और पुनर्वास का लाभ दिलाया जाएगा. उन्होंने अपील की कि डर छोड़कर निसंकोच आत्मसमर्पण करें, प्रशासन उनके साथ है.

अफीम की खेती पर लगातार कार्रवाई

इमामगंज अनुमंडल क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के संबंध में एसएसपी ने बताया कि जहां-जहां इसकी सूचना मिल रही है, वहां छापेमारी कर फसल को नष्ट किया जा रहा है. इस अभियान में जिला पुलिस, एसटीएफ, वन विभाग, उत्पाद विभाग और केंद्रीय सुरक्षा बल संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं. कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर अफीम की खेती नष्ट की गई है तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारियां भी की गई हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी या पदाधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी.

अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता

एसएसपी ने दोहराया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस को और अधिक सतर्क, सक्रिय और जिम्मेदार रहना होगा. अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. प्रत्येक पदाधिकारी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना होगा.

इधर एसएसपी के इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में अनुशासन और सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया है, वहीं आम लोगों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कदम से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा और पुलिसकर्मियों में जिम्मेदारी की भावना और सुदृढ़ होगी.

यह भी पढ़ें: झारखंडी नवदंपति दुबई में युद्ध तनाव के बीच फंसे, राज्य सरकार से तत्काल सुरक्षित वापसी की मार्मिक अपील
 

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम