होली पर शेरघाटी में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर​​​​​​​

होली पर शेरघाटी में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर​​​​​​​

होली पर शेरघाटी में हाई अलर्ट चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर​​​​​​​

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत

शेरघाटी/डेस्क: रंगों के महापर्व होली को लेकर शेरघाटी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. शरारती तत्वों और हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए फुलप्रूफ सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है. संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है. होलिका दहन से लेकर रंग खेलने तक हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी.

पर्व के दौरान मनचलों और उपद्रवियों से निपटने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है. महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस बल की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा बाइक दस्ता और गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेंगे.

गया जिले के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने सभी थाना प्रभारियों और जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. देर रात तक पुलिस की गाड़ियां सायरन के साथ शहर और ग्रामीण इलाकों में गश्त करती नजर आ रही हैं. प्रशासन का उद्देश्य है कि होली का त्योहार शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हो.

यह भी पढ़ें: होली को लेकर गया स्टेशन पर RPF–RPSF का संयुक्त फ्लैग मार्च, पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

संबंधित सामग्री

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल