शेरघाटी: 24 घंटे में लापता छात्र बरामद, गयाजी से मिला कनौदा गांव निवासी उज्ज्वल राज

शेरघाटी: 24 घंटे में लापता छात्र बरामद, गयाजी से मिला कनौदा गांव निवासी उज्ज्वल राज

एसएसपी व एसडीपीओ की सूझबूछ और थाना प्रभारी पावन कुमार की अहम भूमिका

शेरघाटी 24 घंटे में लापता छात्र बरामद गयाजी से मिला कनौदा गांव निवासी उज्ज्वल राज

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  इमामगंज थाना क्षेत्र के कनौदा गांव से लापता हुए सातवीं कक्षा के छात्र उज्जवल राज उर्फ अजनबी को इमामगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. बच्चे को गयाजी से बरामद किया गया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों समेत पूरे इलाके में राहत और खुशी का माहौल है. जानकारी के अनुसार 14 मार्च को कनौदा गांव निवासी उज्जवल राज गांव के समीप स्थित उजियार बहेरा विद्यालय के पास अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

इसके बाद बच्चे के फूफा सुधीर कुमार ने अपहरण की आशंका जताते हुए इमामगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए बच्चे की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी. यह पूरी कार्रवाई गया के एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन तथा इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई. पुलिस की लगातार दबिश और सक्रियता के कारण सोमवार को सूचना मिली कि बच्चा गयाजी में देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पहुंचकर उज्जवल राज को सकुशल बरामद कर लिया.

बताया जाता है कि इस पूरे अभियान में इमामगंज थाना प्रभारी सह थानाध्यक्ष पावन कुमार की अहम भूमिका रही. उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश दी और सक्रियता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद करने में सफलता हासिल की. इस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस की तत्परता से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है. इधर जैसे ही बच्चे के सकुशल बरामद होने की खबर परिजनों और सोशल मीडिया के माध्यम से इलाके में पहुंची, लोगों ने राहत की सांस ली और परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: गया में प्रेम, रंजिश या साजिश? धनिया बगीचा में 7 राउंड फायरिंग से दहशत, युवक गंभीर

संबंधित सामग्री

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

झारखंड

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

जमुआ विधायक के साथ पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के अहंकार पूर्ण रवैए पर बाबूलाल मरांडी ने जताया कड़ा एतराज

बिहार के इस रूट में रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, 229 करोड़ से नई रेललाइन का होगा निर्माण

बिहार

बिहार के इस रूट में रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, 229 करोड़ से नई रेललाइन का होगा निर्माण

आम जनता की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-कटरा-औराई-जनकपुर रोड नई रेललाइन परियोजना के लिए 229.05 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। यह प्रस्तावित रेल लाइन लगभग 66.55 किलोमीटर लंबी होगी।

बांग्ला को जीवंत करने बांग्ला एकेडमिक गठन की उठी मांग, बंगभाषी उन्नयन समिति ने CM के नाम पोटका BDO को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

बांग्ला को जीवंत करने बांग्ला एकेडमिक गठन की उठी मांग, बंगभाषी उन्नयन समिति ने CM के नाम पोटका BDO को सौंपा ज्ञापन

प्रयास जारी रखें, बांग्ला भाषा को पहचान अवश्य मिलेगी - अरुणा मुंडा

सरायकेला-खरसावां DC नीतीश कुमार सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

झारखंड

सरायकेला-खरसावां DC नीतीश कुमार सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण