24 घंटे के भीतर दूसरी सड़क दुर्घटना, ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक से टकराई बाइक

24 घंटे के भीतर दूसरी सड़क दुर्घटना, ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक से टकराई बाइक

24 घंटे के भीतर दूसरी सड़क दुर्घटना ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक से टकराई बाइक

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बाराचट्टी थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दूसरी सड़क दुर्घटना सामने आई है. नेशनल हाईवे स्थित जीटी रोड ओवरब्रिज पर एक बाइक खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार करीब तीन बजे की है. बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान जीटी रोड ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी पहुंचाया. बताया जाता है कि तीनों युवक बाराचट्टी थाना क्षेत्र के नौवागर्दन गांव के निवासी है. घायलों की पहचान निरंजन कुमार (पिता सहदेव पासवान), नीतीश कुमार (पिता चंद्रमा सिंह) और श्रवण कुमार (पिता सत्येंद्र सिंह) के रूप में हुई है. इनमें निरंजन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया. वहीं नीतीश कुमार और श्रवण कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी में चल रहा है.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सब्बीबुल हक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवकों में से एक की स्थिति गंभीर थी, जिसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है. अन्य दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है. इधर, बाराचट्टी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया कि जीटी रोड ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक से मोटरसाइकिल टकराने के कारण यह हादसा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़े: मुंगेर: जमालपुर में महिला स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, ट्रेन यात्रियों को बनाती थीं निशाना

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर