न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: स्वास्थ्य और एजुकेशन पर बजट में फोकस दिया गया है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो इस चुनाव के मेनिफेस्टो में वादा किया था कि अगले 5 साल में एक करोड़ जो नौकरी रोजगार देंगे. बिहार के लोग जानते हैं नीतीश कुमार जो वादा करते हैं वह पूरा करते हैं! उसका पूरा खाका इस बजट में तैयार किया गया है. 347000 करोड़ का बजट पिछले बजट से काफी ज्यादा है. केंद्र से भी सहयोग मिल रहा है. अगले 5 सालों में नीतीश कुमार का जो सपना है बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना और वह पूरा हो जाएगा.
भारत अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर संजय झा का बयान
कांग्रेस से आप कोई अपेक्षा नहीं कर सकते. लगातार एनडीए के खिलाफ बोलते बोलते कांग्रेस के लोग देश के खिलाफ बोलने लगते हैं. यह पूरा देश के हित में देश के इकोनॉमी के हित में देश के किसानों के हित में देश के जो भी नागरिक है खास करके युवाओं के हित में यह ट्रेड डील है. अपना मौका था तो कुछ किया नहीं और अब देख रहे हैं कि काम हो रहा है यह लोग परेशान है.
तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश कुमार ने उनकी भ्रूण हत्या की है बयान पर
जो भी करती है बिहार की जनता करती है. वह तो चुनाव लड़ कर आए हैं बिहार की जनता को पता है उनके बारे में उनकी क्या क्रेडिबिलिटी है, क्या उनका काम है, विधानसभा में भाषण दे रहे थे. जनता सब कुछ देखती है जनता ने उनको बैठाया है.
यह भी पढ़ें: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, मारपीट का था मामला