समस्तीपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूली का वीडियो वायरल, आवास सहायक सेवामुक्त

समस्तीपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूली का वीडियो वायरल, आवास सहायक सेवामुक्त

समस्तीपुर प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूली का वीडियो वायरल आवास सहायक सेवामुक्त

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के हरैल पंचायत के आवास योजना में वसूली का वीडियो वायरल होने बाद डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने कार्रवाई करते हुए उक्त पंचायत के आवास सहायक स्मिता कुमारी को पद मुक्त कर दिया है. वायरल वीडियो में वसूलीकर्ता युवक उक्त महिला कर्मी का भाई है. उसके सहारे ही पंचायत में अवैध वसूली का खेल कराया जा रहा था. 

यह खेल प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास प्लस के माध्यम से सर्वेक्षित परिवारों का चेकर वेरिफिकेशन कार्य के दौरान बदस्तूर जारी था. किसी ने इसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के साथ ही इसकी शिकायत वाट्स एप के जरिए पदाधिकारियों से की थी. शिकायत मिलते ही सहायक को नोटिस निर्गत कर अपना पक्ष रखने हेतु निर्देशित किया गया. जवाब में बताया गया कि लाभुक विमली देवी द्वारा उनके भाई को राशि देती हुई नजर आ रही है. वह एक अन्य लाभुक का आधार कार्ड है. इससे यह स्पष्ट हो रहा कि आवास सहायक द्वारा तथ्य को छुपाया जा रहा. साथ ही इस कृत्य के लिए उनके द्वारा क्षमा याचना की मांग की गई. उक्त कर्मी के जवाब से यह भी स्पष्ट हो गया कि अपने विभागीय दायित्व के निर्वहन में वह गैर विभागीय व्यक्ति की मदद ले रही थी. डीडीसी ने उक्त मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए तत्काल प्रभाव से उसे सेवामुक्त दिया. डीडीसी ने कहा कि आवास से जुड़े मामलों में लापरवाही भ्रष्टचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिकायत मिलने पर समुचित जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: पत्रकार के पुत्र को शिक्षक ने पीटा, हाथ टूटा, अस्पताल में चल रहा इलाज
 
संबंधित सामग्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा-

बिहार

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा- '2025 के जनादेश में...'

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया