अफरोज आलम/न्यूज11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क: समस्तीपुर शराब व्यापार के खिलाफ दो बड़ी खबरें आ रही हैं. एक ओर जहां शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर शराब माफिया व उसके समर्थकों के द्वारा हमला कर दिया. हमले में दारोगा सहित अन्य पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की खबर सामने आ रही है.हालांकि पुलिस मौके से शराब के साथ एक धंधेबाज को भी पकड़ने में सफल हुई.वही अन्य शराब कारोबारी और माफिया की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.घटना अंगारघाट थाना छेत्र के विरनामा गांव की है. वहीं, समस्तीपुर:मद्य निषेध विभाग की टीम को शराब व्यापार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है.
होली में खपाने के लिए लायी जा रही थी.यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी कर एक ट्रक में लदा हुआ भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगापुर व अकलू चौक के बीच एनएच-28 किनारे पार्किंग में विदेशी शराब लदा हुआ एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है. इसके बाद टीम को छापेमारी के लिए निर्देशित किया गया. छापेमारी की यह पूरी कार्रवाई मद्य निषेध निरीक्षक समीर कुमार के पर्यवेक्षण एवं मद्य निषेध निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई.. टीम ने ट्रक की तलाशी में उस पर लदा हुआ 4915.440 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं, ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान औरंगाबाद जिले के शिवनगर के मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है. वही गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, 6000 मुर्गियों में संक्रमण की पुष्टि