इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत
सहरसा/डेस्क: बिहार के सहरसा जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9.985 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के भंडारण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई.
पुलिस को सूचना मिली थी कि महिषी थाना क्षेत्र के महुरा गांव स्थित बाबा खिरहर मंदिर के पास कुछ दुकानों में गांजा बेचा जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद महिषी थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस की कार्रवाई देखकर कुछ लोग भागने लगे, जिन्हें बल की सहायता से पकड़ लिया गया. पूछताछ में अभियुक्तों ने गांजा बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की.
तलाशी के क्रम में अलग-अलग दुकानों से प्लास्टिक की थैलियों एवं बोरे में रखा कुल 9.985 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में महिषी थाना कांड संख्या 29/2026, दिनांक 03.02.2026 के तहत NDPS Act की धारा 8/20(B)(ii)(B) में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
बुधवार को सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं.
यह भी पढ़ें: किशनगंज में एनएच-27 पर प्लाई लदे ट्रक में लगी आग, ट्रक जलकर खाक, यातायात बाधित