सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘नशा मुक्ति कोसी अभियान’ में 59 तस्कर गिरफ्तार, भा...

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘नशा मुक्ति कोसी अभियान’ में 59 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स बरामद

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ‘नशा मुक्ति कोसी अभियान’ में 59 तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स बरामद

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सहरसा में सुखे और गीले नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि “नशा मुक्ति कोसी अभियान” की शुरुआत क्षेत्रीय कार्यालय सहरसा से की गई थी. इस अभियान के तहत एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया, जिस पर आम लोगों द्वारा लगातार सूचनाएं दी जा रही है.

डीआईजी ने बताया कि सहरसा जिला पुलिस ने इस अभियान में सराहनीय कार्य करते हुए कोसी रेंज में कार्रवाई के मामले में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने बताया कि कल ही 14 एनडीपीएस मामलों में 59 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पूर्व के मामलों में 71 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 6400 लीटर अवैध शराब जब्त की है. इसके अलावा गुप्त सूचना के आधार पर कोडीन युक्त कफ सिरप की 603 लीटर बरामदगी की गई है. सूखे नशे के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 किलो गांजा और स्मैक जब्त किया गया है. साथ ही 310 ग्राम स्मैक की पुड़िया और 2386 नशीली टेबलेट भी बरामद की गई है.

डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले समय में और भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशे के खिलाफ चल रहे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की सूचना हेल्पलाइन पर दें. सहरसा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है.

यह भी पढ़े: मोबाइल विवाद में ईंट से पीटकर हत्या, 2 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार