न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के सहरसा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि डायल 112 की पुलिस टीम बंधक बनाए गए युवकों को छुड़ाने पहुँची थी. बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं द्वारा पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. वीडियो में अधिकारी आसिफ अनवर अपनी टीम के साथ दिखाई दे रहे है. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. हालांकि, पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी संबंधित प्रशासनिक स्रोतों से ही स्पष्ट हो सकेगी.
यह भी पढ़े: हुसैनाबाद पुलिस ने हथियार के साथ दो युवक क़ो किया गिरफ्तार, देसी कट्टा, दो कारतूस के साथ बिना नंबर प्लेट बाइक जब्त