सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने की...

सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने की ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग

सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत आक्रोशित लोगों ने की ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के मुरली बंसतपुर वार्ड संख्या 13 निवासी 60 वर्षीय ललन चौधरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, ललन चौधरी रोज की तरह सुबह अपनी ड्यूटी के लिए सहरसा सदर अस्पताल जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस से फरार ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बनगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है. इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है.

यह भी पढ़े: एनएच-107 पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आइसक्रीम विक्रेता की मौत, घंटों जाम
 

संबंधित सामग्री

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

साहिबगंज जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक नाबालिग हिन्दू लड़की से शादी रचाई, लेकिन मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत! पढ़ाई को हाईटेक बनाएंगी 7 वैश्विक संस्थाएं

बिहार

बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत! पढ़ाई को हाईटेक बनाएंगी 7 वैश्विक संस्थाएं

राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर गुरुवार को सात स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।