मुंगेर में नवजात शिशु छिनने की अफवाह से हड़कंप, पुलिस जांच में नहीं मिला घटना का कोई ठोस सबूत

मुंगेर में नवजात शिशु छिनने की अफवाह से हड़कंप, पुलिस जांच में नहीं मिला घटना का कोई ठोस सबूत

मुंगेर में नवजात शिशु छिनने की अफवाह से हड़कंप पुलिस जांच में नहीं मिला घटना का कोई ठोस सबूत

दिवाकर कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे कासिमबाजार थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि जेआरएस कॉलेज से अपने घर लौट रही एक महिला के साथ संदलपुर दुर्गा मंदिर के पास कथित रूप से नवजात शिशु छिनने का प्रयास किया गया. जानकारी के अनुसार, महिला टोटो से घर जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसके आठ माह के नवजात बच्चे को जबरन छीनकर भागने की कोशिश की.

बताया गया कि बाइक सवार करीब 100 मीटर आगे जाकर नवजात शिशु को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए कासिमबाजार थानाध्यक्ष ने तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचना दी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की सत्यता की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), मुंगेर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया.

गठित टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. अब तक की जांच में सीसीटीवी फुटेज में इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है. जांच टीम ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन स्थानीय लोगों ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया. पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है. अन्य सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं तकनीकी तरीकों से भी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है. मुंगेर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचें. यदि इस संबंध में कोई ठोस जानकारी मिलती है तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें.

height=565

यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
 
संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम