अभिषेक राज/न्यूज11 भारत
गया जी/डेस्क: होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की संभावित अत्यधिक भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मध्य रेल, डी.डी.यू. मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया द्वारा रेलवे सुरक्षा विशेष बल के साथ संयुक्त रूप से गया रेलवे स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च किया गया.
फ्लैग मार्च के दौरान स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 8 तथा 01 ए, 01 बी, 01 सी, दोनों फुट ओवर ब्रिज, आरक्षण काउंटर, प्रतीक्षालय, पार्किंग क्षेत्र एवं यार्ड क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया. इस दौरान यात्रियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल आरपीएफ को देने हेतु जागरूक किया गया.
संयुक्त बल द्वारा भीड़ प्रबंधन, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी एवं ट्रेनों के सुरक्षित व सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक ब्रीफिंग भी की गई. अधिकारियों ने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं निरंतर गश्त करने का निर्देश दिया. फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास उत्पन्न करना तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम करना था. वर्तमान स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में पाई.
यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन में दिखने लगी होली की धूम, पटना स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़