रोहतास: नई नवेली दुल्हन जैसी दिखने वाली अज्ञात महिला का शव कुएं से बरामद, ग्रामी...

रोहतास: नई नवेली दुल्हन जैसी दिखने वाली अज्ञात महिला का शव कुएं से बरामद, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, शिनाख्त मे

रोहतास नई नवेली दुल्हन जैसी दिखने वाली अज्ञात महिला का शव कुएं से बरामद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शिनाख्त मे

विकास कुमार/न्यूज11  भारत 

रोहतास/डेस्क:  रोहतास जिले के अकोढी गोला थाना क्षेत्र के बाघा खोह गांव में शनिवार सुबह एक कुएं से अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

सुबह करीब 8 बजे खेतों के बीच स्थित कुएं में शव मिलने की जानकारी मिली. महिला ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी, उसके हाथ में मेहंदी लगी थी. उसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है और रंग गोरा है. उसके कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए.

शव मिलने के स्थान से लगभग 400 मीटर पश्चिम दिशा में महिला की चूड़ी और टूटा हुआ मंगलसूत्र जैसे साक्ष्य भी मिले हैं. ये वस्तुएं घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बरामद की गईं.

अकोढी गोला थाना अध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि महिला के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा. पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना दे दी है और शव की पहचान के प्रयास जारी हैं. एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की गहनता से जांच कर रही हैं. शव को कुएं से निकालने की प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री मांझी ने नवादा में विश्वकर्मा योजना मेला का उद्घाटन किया

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर