न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार में मौजूदा समय में बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र में कई सारी नई योजनाओं पर मंजूरी मिली है. जहां एक तरफ सत्ता पक्ष के लोग बजट की तारीफ कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष बजट को गलत बताने में लगा हुआ है. इसी बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रोहिणी आचार्य ने ट्वीट के माध्यम से बिहार बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह बजट आंकड़ों की बाजीगरी तक सीमित है और इसमें मानव विकास व लोगों की खुशहाली को लेकर कोई ठोस दृष्टि नहीं दिखती. रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार की नीतियों में बुनियादी सेवाओं, समानता और रोजगार पर गंभीरता का अभाव है.
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: वेस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट 2025–26 का हुआ आगाज, सी.ए.जी. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे सभी मुकाबले