पटना हॉस्टल में युवती से दरिंदगी पर फूटा रोहिणी आचार्य का गुस्सा,डॉक्टरों की भूमिका पर लगाये संगीन आरोप

By : News11 Bharat
पटना हॉस्टल में युवती से दरिंदगी पर फूटा रोहिणी आचार्य का गुस्सा,डॉक्टरों की भूमिका पर लगाये संगीन आरोप

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: पटना केशम्भू गर्ल्स हॉस्टल में हुई दरिंदगी के मामले में राजनीति गरमा गई है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल और वहां के डॉक्टरों की भूमिका पर संगीन आरोप लगाए हैं. 

रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल ने युवती के शरीर पर मौजूद दर्जनों जख्मों को जान-बूझकर अनदेखा किया और सुबूतों के साथ छेड़छाड़ की.  बिना प्रशासन को बताए पीड़िता को भर्ती करने और परिजनों से सच्चाई छुपाने को 'संज्ञेय अपराध' की श्रेणी में बताया. 

रोहिणी आचार्य ने  मुख्यमंत्री से मामले की स्वयं मॉनिटरिंग करने और पारदर्शी जांच के जरिए 'त्वरित न्याय' सुनिश्चित करने की अपील की है.

रोहिणी आचार्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म की बात को नकारना और तथ्यों को दबाना एक बड़े आपराधिक षड्यंत्र की ओर इशारा करता है. पीड़ित परिवार के आरोपों के बाद अब अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से सवालों के घेरे में है.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद: नहर मोड़ के समीप जपला–छतरपुर मुख्य पथ पर मार्बल और टाइल्स शोरूम का विधिवत उद्घाटन

संबंधित सामग्री

पलामू जिले के कैटेगरी-2 के 4 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग ₹26.59 करोड़ राजस्व की होगी प्राप्ति

पलामू जिले के कैटेगरी-2 के 4 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग ₹26.59 करोड़ राजस्व की होगी प्राप्ति

जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी व्यवसायियों के प्रति जताया आभार

झारखंड के काआंदोलनकारी ने 5 साल बाद जीती कानूनी लड़ाई, हाईकोर्ट के निर्देश पर गुमला डीसी ने किया सम्मानित

झारखंड के काआंदोलनकारी ने 5 साल बाद जीती कानूनी लड़ाई, हाईकोर्ट के निर्देश पर गुमला डीसी ने किया सम्मानित

आज मुझे झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर गुमला उपायुक्त के हाथों सम्मान मिला, जिससे मुझे बहुत अच्छा लगा - अनीकानंत प्यारेलाल ओहदार

निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव से आत्मविश्वास विकसित होता है - तनुश्री सेनगुप्ता

निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव से आत्मविश्वास विकसित होता है - तनुश्री सेनगुप्ता

विद्यार्थियों को अपनी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तिगत विशेषताओं को पहचानने व उनके अनुरूप करियर के विकल्प तलाशने की सलाह

जामताड़ा जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया

जामताड़ा जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार थाना प्रभारी किशन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई