न्यूज11 भारत
बिहार/डेस्कः- जिलाधिकारी पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब के सभाकक्ष में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों तथा प्रबंधन समिति के साथ आवासन, परिवहन, सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़-प्रबंधन से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने कहा कि 25 से 27 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले प्रकाशोत्सव में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आएंगे. ऐसे में जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सर्वोत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा—
उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात और मजबूत विधि-व्यवस्था हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी विभाग तत्परता और समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रकाशोत्सव का आयोजन भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो.
ये भी पढ़ेंः- कोडरमा के लाल जम्मू के आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद, लोगों ने कहा- 'हमारा सुजीत देश के लिए अमर हो गया'