न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: होली का त्यौहार मनाकर वापस अपने काम पर लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. त्यौहार के बाद होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे और परिवहन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं, जिससे घर आए परदेसियों को वापस लौटने में सुविधा होगी.
प्रशासन द्वारा किए गए इन विशेष इंतजामों के चलते हर रोज लगभग 80,000 यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. लंबी दूरी की ट्रेनों में होने वाली नो-रूम की स्थिति से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है. होली के बाद उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पटना जंक्शन, दानापुर स्टेशन और पाटलिपुत्र जंक्शन से देश के विभिन्न राज्यों के लिए कुल 42 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी सेवा प्रदान करेंगी. ट्रेनों के साथ-साथ सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए है. बिहार के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों के लिए 150 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है.
यह भी पढ़े: होली पर पटना मेट्रो के समय में बड़ा बदलाव, बुधवार सुबह साढ़े 14 घंटे नहीं चलेगी ट्रेन