होली पर्व को लेकर यूपी बिहार सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई शख्ती, सभी वाहनों की हो रही जांच

होली पर्व को लेकर यूपी बिहार सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई शख्ती, सभी वाहनों की हो रही जांच

होली पर्व को लेकर यूपी बिहार सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई शख्ती सभी वाहनों की हो रही जांच 

अजीत कुमार/न्यूज11 भारत

कैमूर/डेस्क: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर  खजुरा बाजार के समीप दुर्गावती पुलिस ने सोमवार की शाम अवैध शराब के विरुद्ध सख़्ती बढ़ा दी है. बता दे कि उत्तर प्रदेश से जितने भी गाड़ियां बिहार की सीमा में प्रवेश कर रही है उन्हें रोककर बारी-बारी से पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में एएसआई धनंजय कुमार अपने पुलिस बल टीम के साथ यूपी बिहार  सीमा अंतर्गत खजुरा बाजार के समीप सख्ती से वाहनों की जांच कर रहे थे. 

दरअसल होली के पर्व को लेकर दुर्गावती पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस अवैध शराब आर्म्स व शराब माफियाओं के विरुद्ध वाहन जांच एवं छापेमारी कर रही है. इस संबंध में दुर्गावती थाना के एएसआई धनंजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना ध्यक्ष गिरीश कुमार के निर्देश पर हम लोग उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर अवैध शराब के विरुद्ध वाहन जांच कर रहे हैं. 

उत्तर प्रदेश से जो भी गाड़ियां चाहे दो पहिया वाहन हो या फिर 3 पहिया या फोर व्हीलर सभी वाहनों को रोक कर बारी-बारी से जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि सभी लोग आपस में भाईचारे की तरह शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व को मनाएंगे. कहीं से भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की सूचना मिलेगी तो उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: नवादा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दिल्ली से होली मनाने आया था गांव

संबंधित सामग्री

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल