भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय...

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

भ्रष्‍टाचार पर eou का शिकंजा  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी आय से अधिक संपत्ति का है मामला

इंजीनियर गोपाल कुमार के ठिकाने पर छापेमारी |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज जारी है और भ्रष्‍ट अफसरों पर आर्थिक अपराध इकाई का शिकंजा कसना जारी है। इस कड़ी में अब ग्रामीण कार्य प्रमंडल के इंजीनियर गोपाल कुमार रडार पर हैं। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कार्रवाई की है।

आय से 81 प्रतिशत अधिक संपत्‍त‍ि 

जांच में उनके पास ज्ञात आय से करीब 2 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति मिलने के प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं, जो आय से 81 प्रतिशत ज्‍यादा है। इस मामले में ईओयू थाना कांड संख्या-08/26 दर्ज कर विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से सर्च वारंट लिया गया। इसके बाद पटना और जमुई समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई।

जमुई समेत चार ठिकानों पर रेड 

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य प्रमंडल झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के ठिकानों पर वरीय अधिकारियों की निगरानी में जांच-पड़ताल जारी है। उनके ऑफिस और आवास पर छानबीन चल रही है। छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ईओयू इस मामले में पूरी जानकारी साझा करेगी। बता दें कि पटना में ज्‍योतिपुरम के जगत विला अपार्टमेंट स्‍थ‍ित फ्लैट, कंकड़बाग के पूर्वी इंदिरा नगर रोड नंबर चार स्‍थ‍ित आवास, जमुई केकेएम कॉलेज के पास किराए के मकान एवं झाझा स्‍थ‍ित कार्यालय में तलाशी अभियान जारी है। 

निगरानी ने चार महीने में दर्ज किए 50 केस

बता दें कि बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। वर्ष 2026 के चार महीनों में निगरानी ब्यूरो ने 50 ट्रैप किए हैं। वहीं बीते पांच वर्षो में इसे ब्यूरो की तेज कार्रवाई बताया जा रहा है। 
 
संबंधित सामग्री

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार में आज से 17 जून तक राजस्व महाअभियान चलेगा, जिसमें रविवार को भी काम होगा. मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सुधार के साथ 15 जून के बाद 8054 राजस्व कर्मचारियों व क्लर्कों की बहाली का ऐलान किया है.

बिहार में पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बिहार

बिहार में पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बिहार के पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! सरकार ने व्हीकल स्क्रैपिंग नियमों को मंजूरी दी, अब पुरानी गाड़ी कबाड़ में देने पर नई गाड़ी खरीदने पर मोटर व्हीकल टैक्स में 50% तक छूट मिलेगी.

बिहार के पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बदल जाएगी भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल की सूरत, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

बिहार

बदल जाएगी भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल की सूरत, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

भागलपुर का ऐतिहासिक जिला स्कूल अब 'सरस्वती विद्या निकेतन' के नाम से आधुनिक मॉडल स्कूल बनेगा। यहां स्मार्ट क्लास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसी हाईटेक सुविधाएँ भी मिलनी शुरू होगी।

बिहार में ठनका गिरने से 4 की मौत, 2 घायलों का इलाज जारी

बिहार

बिहार में ठनका गिरने से 4 की मौत, 2 घायलों का इलाज जारी

खगड़िया में गुरुवार सुबह ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गोगरी प्रखंड में पिता-पुत्र समेत तीन और बेलदौर प्रखंड में एक युवक शामिल है।