बाराचट्टी में मद्यनिषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, ब्रेज़ा कार से 576 केन बीयर जब्त

बाराचट्टी में मद्यनिषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, ब्रेज़ा कार से 576 केन बीयर जब्त

बाराचट्टी में मद्यनिषेध टीम की बड़ी कार्रवाई ब्रेज़ा कार से 576 केन बीयर जब्त

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  बाराचट्टी थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन के एक मामले का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक ब्रेज़ा कार से भारी मात्रा में बीयर बरामद की गई.

मिली जानकारी के अनुसार, मद्यनिषेध विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बाराचट्टी थाना क्षेत्र के झालर गांव के समीप वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ब्रेज़ा कार (पंजीयन संख्या BR-02AV-8731) को रोका. तलाशी लेने पर वाहन से कुल 288 लीटर बीयर (576 केन बोतल) बरामद की गई. पुलिस ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया. हालांकि, वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

जब्त वाहन का चेचिस नंबर MA3NYFB15LA624017 एवं इंजन नंबर D13A3585122 बताया गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

इस कार्रवाई में शामिल छापामार दल में सब इंस्पेक्टर हलेन्द्र कुमार, विजय कुमार, कमल किशोर, बन्टी यादव एवं आलोक कुमार के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान शामिल थे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है तथा अनुसंधान के उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा. क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: बहेरा-डोभी मार्ग पर कंटेनर से 394 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार