सरफराज आलम/न्यूज़11 भारत
लखीसराय/डेस्क: नगर परिषद, लखीसराय में 42 वां कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में प्रभात रंजन ने योगदान किया. वहीं निर्वतमान कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रमण कुमार को विदाई दी गई. इस मौके पर नगर सभापति अरविंद पासवान,उपसभापति शिवशंकर राम समेत नगर परिषद कर्मी मौजूद रहे. नगर सभापति अरविंद पासवान ने नए कार्यपालक पदाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया. वहीं पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी को बुके और चादर देकर विदाई दिया. बताते चलें कि नगर विकास एवं आवास विभाग में पदस्थापित प्रभात रंजन को लखीसराय नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी रमण कुमार को बरबीघा नगर परिषद स्थांतरण किया गया है. इस मौके पर नए कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था करना, पेयजल, समुचित रौशनी की व्यवस्था करना पहली प्राथमिकता होगी.