हादसा 

बिहार में पुलिस की गश्ती गाड़ी के उड़े परखच्चे: SI समेत 5 पुलिसकर्मी गंभीर

देर रात लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। 

By : Rani Thakur
बिहार में पुलिस की गश्ती गाड़ी के उड़े परखच्चे: SI समेत 5 पुलिसकर्मी गंभीर

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
सरफराज आलम/लखीसराय:
देर रात लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। अपराधियों को दबोचने की नीयत से छापेमारी करने निकली बड़हिया पुलिस की गश्ती टीम खुद हादसे का शिकार हो गई। बड़हिया-लखीसराय सीमांत स्थित टोल प्लाजा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बेकाबू और तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन में सीधी व जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि गश्ती वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पुलिसकर्मियों में चीख-पुकार मच गई।

छापेमारी के लिए निकल रही थी टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़हिया थाना पुलिस की टीम देर रात एक संगीन मामले में अपराधियों की घेराबंदी और रेड करने के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही पुलिस का वाहन बड़हिया-लखीसराय सीमा पर टोल प्लाजा के पास पहुंचा, लखीसराय की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने गश्ती गाड़ी को रौंद डाला। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी

इस भीषण हादसे में चालक समेत कुल पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके नाम: 

  • ललन कुमार (चालक): हालत बेहद नाजुक, हादसे के तुरंत बाद सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती।
  • ए. के. एस. श्रीवास्तव (सब-इंस्पेक्टर)
  • राजेश कुमार (हवलदार)
  • सीता कुमारी (महिला सिपाही)
  • एकता कुमारी (सिपाही)

अस्पताल में मची अफरा-तफरी, सदर अस्पताल रेफर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों की टीम राहत कार्य में जुट गई।

डॉ. अनिल ठाकुर (चिकित्सक, रेफरल अस्पताल, बड़हिया) के अनुसार:

"हादसे में घायल सभी पुलिसकर्मियों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। चोट की गंभीरता को देखते हुए, आंतरिक चोटों (Internal Injuries) की जांच के लिए सीटी स्कैन (CT Scan) और बेहतर इलाज हेतु सभी को लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है।"

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और हादसे के जिम्मेदार ट्रक की तलाश की जा रही है।
 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।