कटिहार में दिव्यांग युवक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

कटिहार में दिव्यांग युवक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

कटिहार में दिव्यांग युवक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

कटिहार/डेस्क: कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुए विकलांग युवक मुन्ना यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अब इस मामले की गुत्थी सुलझ गई है. जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को मुन्ना यादव की हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद भी अपराधी 1 मार्च तक मृतक का मोबाइल फोन इस्तेमाल करते रहे, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले. वहीं 5 मार्च को मुन्ना यादव का शव मक्का के खेत से बरामद किया गया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई. तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही. जांच में यह सामने आया कि पैसे के लालच में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 रंजन कुमार सिंह प्रेस वार्ता कर दी जानकारी   के अनुसार, आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक के पास से मिले करीब 15 हजार रुपये आपस में बांट लिए और मोबाइल फोन को बेच दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद कर लिया और पूरे मामले का खुलासा कर दिया. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोढ़ा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इस कार्रवाई में कोढ़ा थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें: कटिहार: दयालपुर घाट के पास युवक को मारी गोली, जमीनी विवाद में वारदात की आशंका

संबंधित सामग्री

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

झारखंड

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

जमुआ विधायक के साथ पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के अहंकार पूर्ण रवैए पर बाबूलाल मरांडी ने जताया कड़ा एतराज

बिहार के इस रूट में रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, 229 करोड़ से नई रेललाइन का होगा निर्माण

बिहार

बिहार के इस रूट में रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, 229 करोड़ से नई रेललाइन का होगा निर्माण

आम जनता की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-कटरा-औराई-जनकपुर रोड नई रेललाइन परियोजना के लिए 229.05 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। यह प्रस्तावित रेल लाइन लगभग 66.55 किलोमीटर लंबी होगी।

बांग्ला को जीवंत करने बांग्ला एकेडमिक गठन की उठी मांग, बंगभाषी उन्नयन समिति ने CM के नाम पोटका BDO को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

बांग्ला को जीवंत करने बांग्ला एकेडमिक गठन की उठी मांग, बंगभाषी उन्नयन समिति ने CM के नाम पोटका BDO को सौंपा ज्ञापन

प्रयास जारी रखें, बांग्ला भाषा को पहचान अवश्य मिलेगी - अरुणा मुंडा

सरायकेला-खरसावां DC नीतीश कुमार सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

झारखंड

सरायकेला-खरसावां DC नीतीश कुमार सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश