सीएम के जन्मदिन पर पौधरोपण, मंत्री का सख्त संदेश—‘नेम प्लेट कल ही लगे’, हरित बिह...

सीएम के जन्मदिन पर पौधरोपण, मंत्री का सख्त संदेश—‘नेम प्लेट कल ही लगे’, हरित बिहार और सहजन खेती पर दिया जोर

सीएम के जन्मदिन पर पौधरोपण मंत्री का सख्त संदेश—‘नेम प्लेट कल ही लगे’ हरित बिहार और सहजन खेती पर दिया जोर

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क: गयाजी. प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन के अवसर पर गयाजी में आयोजित कार्यक्रम महज पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा. वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने जहां हरित बिहार का संकल्प दोहराया, वहीं अधिकारियों को अनुशासन और जवाबदेही का सख्त संदेश भी दिया.

शहर स्थित वन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में फलदार पौधारोपण के दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उल्लेख वाली नेम प्लेट नहीं लगी होने पर नाराजगी जताई. डीएफओ द्वारा रविवार को दुकान बंद होने का हवाला दिए जाने पर मंत्री ने निर्देश दिया कि अगले ही दिन हर हाल में नेम प्लेट लगनी चाहिए. उनका यह रुख अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि गयाजी में तीन महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हैं और पटना से डोभी तक ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने का निर्देश दिया गया है. नीम, पीपल, पाकड़ और गुलर जैसे वृक्षों के बड़े पैमाने पर रोपण पर भी जोर दिया गया. उन्होंने बताया कि बिहार का हरित आवरण 7 प्रतिशत से बढ़कर करीब 15 प्रतिशत हो चुका है, जिसे 17 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है.

सहकारिता को लेकर मंत्री ने सहजन की खेती अपनाने की अपील की. सहजन के फूलों से बनने वाला शहद किसानों की आय बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा. कार्यक्रम में भाजपा नेता क्षितिज मोहन सिंह, लोजपा नेता दिलीप कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पूर्णिया: नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन मनाया, खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह रहीं मौजूद

संबंधित सामग्री

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

झारखंड

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा-

बिहार

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा- '2025 के जनादेश में...'

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा