पटना में हाईवे पर ‘कस्टम ऑपरेशन’ या बड़ी साजिश? 17 किलो सोना लेकर कौन फरार हुआ और कैसे उड़ गए 25 करोड़?

पटना के खगौल इलाके में कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से करीब 17 किलो सोना लूट लिया।<br/>इस वारदात में पीड़ित को बंधक बनाकर सुनियोजित तरीके से करीब 25 करोड़ रुपये के सोने की लूट

By : sawan kumar
 पटना में हाईवे पर ‘कस्टम ऑपरेशन’ या बड़ी साजिश? 17 किलो सोना लेकर कौन फरार हुआ और कैसे उड़ गए 25 करोड़?

पटना में हाईवे पर ‘कस्टम ऑपरेशन’ या बड़ी साजिश? पटना में हाईवे पर ‘कस्टम ऑपरेशन’ या बड़ी साजिश?

न्यूज 11 भारत बिहार डेस्क 

Patna gold robbery case : पटना में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गुजरात के एक कारोबारी के स्टाफ से करीब 17 किलो सोना लूट लिया गया। कस्टम अधिकारी बनकर आए अपराधियों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। घटना दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार, गुजरात के राजकोट निवासी महेश मामतोरा और प्रिंस रामपरिया अहमदाबाद से सहरसा एक्सप्रेस के जरिए दानापुर पहुंचे थे। वे केबीएस एंड संस के मालिक सुनील भाई का करीब 17 किलो सोने का आभूषण लेकर पटना के बाकरगंज जा रहे थे। दानापुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद दोनों ने बाकरगंज के लिए एक ऑटो बुक किया था।

ओवरब्रिज पर कस्टम अधिकारी बनकर रोका गया

जैसे ही उनका ऑटो खगौल ओवरब्रिज पर पहुंचा, पुलिस स्टीकर लगी एक कार और दो बाइक पर सवार 5 से 7 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। सभी आरोपी सफेद शर्ट और खाकी पैंट में थे, जिससे वे असली अधिकारी जैसे प्रतीत हो रहे थे।
बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए जांच के नाम पर तीनों बैग अपने कब्जे में ले लिए और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने सुनाई पूरी घटना

स्टाफ प्रिंस रामपरिया ने बताया कि बदमाशों ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से खुद को अधिकारी बताया, जिससे वे शुरू में धोखे में आ गए। उन्होंने कहा, “हमसे कहा गया कि हम कस्टम अधिकारी हैं, बैग जांच के लिए दें। उनकी बात और व्यवहार बिल्कुल असली अधिकारियों जैसा लग रहा था।- पीड़ित 

बंधक बनाकर सुनसान जगह छोड़ा

दूसरे स्टाफ महेश मामतोरा ने बताया कि उन्हें बंधक बना लिया गया था। उन्होंने कहा कि कार में बैठे लोग भी पूरी तरह योजना के तहत काम कर रहे थे।

कुछ देर बाद उन्हें सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया, जहां उन्हें समझ आया कि उनके साथ बड़ी लूट हो चुकी है।


पुलिस ने शुरू की जांच, कार बरामद

घटना की सूचना मिलते ही खगौल थाना पुलिस सक्रिय हो गई और नौबतपुर रोड से संदिग्ध कार को बरामद कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईयू और एसटीएफ को भी जांच में लगाया गया है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। खगौल थाना प्रभारी रंजन कुमार के अनुसार, बरामद सोने की सही मात्रा और पूरी साजिश की जांच गुजरात के व्यापारियों के पहुंचने के बाद स्पष्ट हो पाएगी।

वहीं एएसपी दानापुर शिवम धाकड़ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है। साथ ही गुजरात स्थित व्यापारी के मालिक सुनील भाई को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही लूटे गए सोने की सही मात्रा का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़ें- झारखंड की सियासत में बड़ा सस्पेंस: क्या तेजस्वी यादव रांची दौरे से राजनीतिक हलचल थामने निकले? जानें पूरा मामला...

संबंधित सामग्री

सरायकेला: जामडीह रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन के बाद हंगामा, धरने पर बैठे स्कूली बच्चे

सरायकेला: जामडीह रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन के बाद हंगामा, धरने पर बैठे स्कूली बच्चे

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने संयुक्त रूप से ओवरब्रिज का शुभारंभ किया.

14 November 2026
एक तस्वीर से बिहार की सियासत में हलचल तेज! एक साथ बैठे दिखे CM सम्राट चौधरी, प्रशांत किशोर और रोहिणी आचार्य

एक तस्वीर से बिहार की सियासत में हलचल तेज! एक साथ बैठे दिखे CM सम्राट चौधरी, प्रशांत किशोर और रोहिणी आचार्य

इस तस्वीर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रशांत किशोर और रोहिणी आचार्य के साथ बैठ बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

13 November 2026
छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला! बिहार के 15 स्टेशनों पर बदले प्लेटफॉर्म एंट्री के नियम

छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला! बिहार के 15 स्टेशनों पर बदले प्लेटफॉर्म एंट्री के नियम

पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, दानापुर और पाटलिपुत्र समेत बिहार के 15 बड़े स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं.

13 November 2026
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ, आज घरों में बनेगा चना दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद 

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ, आज घरों में बनेगा चना दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद 

15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. वहीं 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को छठ व्रती अर्घ्य अर्पित करेंगी.

13 November 2026
पटना: स्वास्थ्य विभाग में कई कर्मियों ने दिया इस्तीफा

पटना: स्वास्थ्य विभाग में कई कर्मियों ने दिया इस्तीफा

इस्तीफों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गयी है. 

12 November 2026

Advertisement

17 years completed