Bihar new cm: पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

Bihar new cm: पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार की राजधानी पटना में लगे पोस्टरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, जिसमें निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है।पोस्टर में नीतीश कुमार के “अधूरे मिशन” का जिक्र होने से सियासी चर्चाएं और

bihar new cm  पटना पोस्टर ड्रामा निशांत ‘फ्यूचर सीएम’ नीतीश का मिशन अभी अधूरा

निशांत ‘फ्यूचर सीएम |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अभिषेक / पवन / पटना -  पटना में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने से पहले शहर के कई प्रमुख इलाकों में लगे पोस्टरों ने सियासी चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इन पोस्टरों में न केवल नीतीश कुमार का जिक्र है, बल्कि उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर भी बड़ा राजनीतिक संदेश दिया गया है। पटना की सड़कों पर निशांत कुमार को लेकर लगा पोस्टर निशांत कुमार को बताया गया फ्यूचर सीएम ऑफ़ बिहार जदयू कार्यकर्ता ने लगवाया पोस्टर जहा पोस्टर पर लिखा गया है " बिहार छोड़कर हम बिहारी को मत कीजिए "  इस पोस्टर में लिखा गया पूछता है आज पूरा बिहार आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ आगे इस पोस्टर के माध्यम से कहा गया नीतीश जी का मिशन अभी अधूरा है जिसे निशांत कुमार पूरा  करेंगे । 

हाईलाइट्स:

  • Patna में पोस्टर लगने से सियासत गरमाई
  • निशांत कुमार को बताया गया “फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार”
  • पोस्टर में नीतीश कुमार के “अधूरे मिशन” का जिक्र
  • जेडीयू कार्यकर्ताओं पर पोस्टर लगवाने का दावा
  • राजनीतिक गलियारों में नई अटकलें तेज

 निशांत कुमार को बताया गया “फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार”

पोस्टरों में स्पष्ट रूप से निशांत कुमार को “फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार” बताया गया है। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा लगवाया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे भविष्य की राजनीति के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

पोस्टर में कई भावनात्मक लाइनें भी लिखी गई हैं। इसमें लिखा गया है—“बिहार छोड़कर मत कीजिए, आप अनाथ।” इसके जरिए नीतीश कुमार से जुड़ी जनता की भावनाओं को दर्शाने की कोशिश की गई है। साथ ही पोस्टर में यह भी सवाल उठाया गया है कि “आप जैसा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ कौन देगा।” इस संदेश को जनता और नेतृत्व के बीच भरोसे के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

 “नीतीश का मिशन अधूरा, निशांत करेंगे पूरा” का दावा

पोस्टर में एक और महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है कि “नीतीश जी का मिशन अधूरा है, जिसे निशांत कुमार पूरा करेंगे।” इस तरह के बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। कई लोग इसे नेतृत्व परिवर्तन की ओर संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे केवल कार्यकर्ताओं की भावनात्मक अभिव्यक्ति बता रहे हैं।

बिहार की राजनीति में इस पोस्टर के बाद नई अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि अब तक जेडीयू या नीतीश कुमार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इसके बावजूद यह पोस्टर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और आने वाले दिनों में इस पर और सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें - नीतीश का यू-टर्न या नई रणनीति? लंबे समय के बाद मीडिया से बोले—अब दिल्ली में रहूंगा, पटना से जुड़ाव रहेगा बरकरार

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार