कोचिंग फायरिंग केस में घिरे खान सर का सरेंडर टला, FIR के बाद गिरफ्तारी पर सवाल; ...

कोचिंग फायरिंग केस में घिरे खान सर का सरेंडर टला, FIR के बाद गिरफ्तारी पर सवाल; सोमवार को कोर्ट में पेशी की संभावना

पटना कोचिंग फायरिंग केस में घिरे खान सर शनिवार को कोर्ट नहीं पहुंचे, जिससे उनका सरेंडर टल गया। FIR के बाद गिरफ्तारी में देरी और कानूनी दावों के बीच अब सोमवार को उनकी कोर्ट में पेशी की संभावना जताई जा

कोचिंग फायरिंग केस में घिरे खान सर का सरेंडर टला fir के बाद गिरफ्तारी पर सवाल सोमवार को कोर्ट में पेशी की संभावना

कोचिंग फायरिंग केस में घिरे खान सर का सरेंडर टला |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना  -  पटना सिविल कोर्ट में शनिवार को फैसल खान उर्फ खान सर के सरेंडर करने की अटकलें थीं, लेकिन बाद में साफ हुआ कि वे कोर्ट नहीं पहुंचे। समय समाप्त हो जाने के कारण उसी दिन सरेंडर संभव नहीं हो सका। अब अगला मौका सोमवार को मिलेगा, क्योंकि रविवार को कोर्ट बंद रहता है।

हाईलाइट्स -

  • शनिवार को कोर्ट में नहीं पहुंचे खान सर, सरेंडर टला
  • FIR के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस पर सवाल
  • वकील बोले- मामला बदले की भावना से दर्ज किया गया
  • अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करने की तैयारी
  • सोमवार को कोर्ट में सरेंडर की संभावना

FIR के बाद 24 घंटे तक गिरफ्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

मामले में FIR दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच कोचिंग विवाद को लेकर तनाव और चर्चा और बढ़ गई है। कई पक्षों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वकील का दावा- फंसाने की कोशिश, अग्रिम जमानत की तैयारी

खान सर के वकील का कहना है कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई है और उनके मुवक्किल को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि सुरक्षा के तहत गार्ड्स ने हवा में फायरिंग की थी और कोई घायल नहीं हुआ। इसी आधार पर वे अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करने की तैयारी में हैं। 

इसे भी पढ़ें - राज्यपाल से मुलाकात के बाद पप्पू यादव का बड़ा बयान: अस्पताल व्यवस्था, सुरक्षा कटौती और शिक्षकों के विवाद पर सरकार को घेर

संबंधित सामग्री

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

राजनीति

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।

Khan Sir :

राजनीति

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

राजनीति

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

राजनीति

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

राजनीति

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और ट्रैक जाम से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद हंगामा जारी रहा, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार