पटना: NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने केस को किया टेक ओवर

पटना: NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने केस को किया टेक ओवर

पटना neet छात्रा की मौत मामले में cbi ने केस को किया टेक ओवर 

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
नीट छात्रा की मौत  मामले को CBI ने टेकओवर कर लिया है. इसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार किसी दोषी को बचाना नहीं चाहती है. छात्रा के परिजन और लोग सरकार की जांच से असंतुष्टि प्रदर्शित कर रहे थे, इसलिए सरकार ने जांच का जिम्मा सीबीआई को दे दिया है. अब सही दोषी को कानून के हवाले करने में CBI काम करेगी. 

CBI ने केस नंबर 7S/26 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है. इस मामले में कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. मामले की जांच के सिलसिले में CBI की टीम ने पटना पहुंचकर इस प्रकरण से जुड़ी सभी संबंधित फाइलें पटना पुलिस से अपने कब्जे में ले लीं. आवश्यक दस्तावेज लेने के बाद टीम आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली रवाना हो गई है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपील के बाद केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंपने का निर्णय लिया. 

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पीड़ित परिवार हमारे डिप्टी सीएम से मिले थे. परिवार भी चाहता था CBI को केस दिया जाए. जिसक लेकर सीएम नीतीश कुमार ने अनुसंशा की. अब सीबीआई जांच कर के दूध का दूध और पानी का पानी करेगी. जो परिवार-जो पार्टी जंगल राज का जनक हो, उनके मुंह से ऐसी बात शोभा नहीं देती है. कोर्ट ने कहा था उनका पूरा परिवार आपराधिक सिंडिकेट चलाता है. 

वहीं, आरजेडी विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि सीबीआई ने केस रजिस्टर किया इसके लिए सरकार को शुक्रिया. लेकिन जांच प्रक्रिया जल्दी पूरी हो ताकि दोषी पर कार्यवाही हो सके. 

ये भी पढ़ें- पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव की पेशी, बेल पर सुनवाई टली.. कल फिर होगी सुनवाई
 
संबंधित सामग्री

केंद्रीय मंत्री मांझी ने नवादा में विश्वकर्मा योजना मेला का उद्घाटन किया

राजनीति

केंद्रीय मंत्री मांझी ने नवादा में विश्वकर्मा योजना मेला का उद्घाटन किया

क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन 15 मार्च को रांची में, समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चलेगा अभियान

झारखंड

क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन 15 मार्च को रांची में, समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चलेगा अभियान

पटना में ESMA लागू, रसोई गैस की कोई कमी नही

बिहार

पटना में ESMA लागू, रसोई गैस की कोई कमी नही

गुमला: डुमरी में एक युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

झारखंड

गुमला: डुमरी में एक युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन

झारखंड

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन