न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: पटना से इस समय बहुत बड़ी खबर आ रही है. पूर्व IPS अमिताभ दास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने अमिताभ दास को उनके आवास पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिया है. बता दें कि अमिताभ दास के खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाना में पुलिस ने मामला दर्ज किया था. उसके बाद यह छापेमारी शुरू हुई थी और अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि अमिताभ दास ने नीट छात्रा की मौत मामले में कई गंभीर और भ्रामक आरोप लगाए थे जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज किया था.
यह भी पढ़ें: Patna Breaking: जमानत मिलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव वो जेल से बाहर आये, बोले- सज बोलने पर मिलती है सजा