पवन कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
छपरा/डेस्क: छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेथवलिया चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के चैनपुर पहाड़पुर गांव निवासी मनोज राय के 25 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार राय उर्फ गुड्डू के रूप में की गई. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह डाक विभाग के पार्सल की गाड़ी नेवाजी टोला चौक से लेकर मढ़ौरा जा रहा था. उस क्रम में मेथवलिया चौक पर अपनी गाड़ी रोक कर जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरा, उसी बीच तेज गति से जा रही किसी गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.
यह भी पढ़ें: बुढ़मू व ठाकुरगांव में शांति समिति की बैठक, होली शांतिपूर्ण मनाने का संकल्प